मेरे जज़्बात
Sunday, August 31, 2025
सत्य का आलोक
Monday, July 14, 2025
क्या खूब कयामत आई है
वो पूछ रहे हैं
लोगों से
क्यों महफिल में तन्हाई
है
आज मोहब्बत में हमने
अरमानों की चिता
जलाई है।
दुनियावाले क्या
बयां करेंगे
अफ़साने रुसवाई के
दिल के ज़ख्म
बताते हैं
क्या खूब कयामत
आई है।
ख़ाक हो चुके
अरमानो की
आज नुमाइश मे आए
हैं
उनसे कह दो अब
अरमाँ नही बाकी
कोई इस दिल में।
जिन ख्वाबों पे
हक था
उनके दामन की
परछाई का
अरमानों के साथ
जला आए हैं
उनकी महफिल में।
जिंदगी आज फिर
मौत से लड़ आई है
दिल के ज़ख्म
बताते हैं
क्या खूब कयामत
आई है।
कुछ साथ गुजारे
लम्हों की
यादें अब साथ
निभाएंगी
शहनाइयों के मौसम
में
आँसू आँखों मे
लाएंगी।
हर बार बहल जाएगा
दिल
एक प्यार भरे
अफ़साने से
कोई मीत के प्रीत
की दीवानी
जब गीत वफ़ा के
गाएगी ।
यार दोस्त सब
बेगाने
बस अपनी इक
तन्हाई है
दिल के ज़ख्म
बताते हैं
क्या खूब कयामत
आई है ।
रंगो की इस बहार में
रंगो की इस
बहार में
इक रंग की कमी
है।
वो रंग जिसमें
तेरी
चाहत की नमी है।
अंबर भी लाल हो
रहा
धरती भी गुलाबी
है
यादों से तेरी
दिल की
आज महफ़िल सजी है।
तेरे बिना
तन्हाइयों के
संग संग हूँ मैं
रंगों की इस
फुहार में
बेरंग ढंग हूँ
मैं।
मेरी खुशी पे
मुस्कुराने वाले
क्या जानें
इक मुस्कान के
पीछे
कितने आँसुओं की
हँसी है।
ख़्वाब में कभी इक
ख़्वाब
देखा था मैंने
एक हँसी आरजू को
दिल के पास देखा
था मैंने।
पूरी न हो सकी जो
हसरतें
तो गम नही
वो खुश हैं इसी
में मेरे
जीवन की खुशी है।
दूर चले जायेंगे
इतना तुम्हारी
नजरों से दूर चले जायेंगे
तुमको याद भी हम
न कभी आएंगे
होके तुमसे जुदा
अब करें क्या बयां
सारी दुनियां को
भी छोड़ जाएंगे।
मेरे दिल में
अपना आशियाँ बनाने वाले
मेरे दामन को
खुशियों से महकाने वाले
तुम जीने लगे
क्यों किसी और के लिए
जीने की आस मेरे
दिल में जगाने वाले
बेरहम भी हम ना
तुम्हें कह पाएंगे
तुमको याद भी हम
ना कभी आएंगे।
तुम्हारे नाम की
अब कोई सदा न होगी,
हमारी धड़कनों
में भी अब वफ़ा न होगी।
हम हँसते रहेंगे, पर टूटे रहेंगे,
फिर किसी से दिल
लगाने की खता न होगी।
ना शिकवा करेंगे, ना इल्ज़ाम देंगे,
बस खामोशी से
दुआओं में नाम देंगे।
तेरे हिस्से की
खुशियाँ तुझ तक पहुँचें,
हम अपने आँसुओं
से वो पैग़ाम देंगे।
तुम्हें कोई ग़म
मिले ये भी न सह पाएंगे
तुमको याद भी हम
ना कभी आएंगे।
Sunday, June 29, 2025
मुक्तक
इतना कठिन नही न ही है सरल बड़ा
सत्य न्याय धर्म के संग जीना मरना
हर रोज यद्ध जीतना पड़ेगा स्वयं से
नाश कर अहम का आगे होगा बढ़ना।
देह से नेह की प्रीति ठुकरानी होगी
आत्म की पुकार पर नए गीत लिखना
सुख दुःख में सदा एक से बने रहोगे
सत चित आनंद में डूबे हुए रहना।
हृदय में बसते हैं राम कृष्ण राधा रानी
भूल कर भी कभी आघात पहुंचाइये न
रहिए समीप सद्भावना सुमन लिए
शूल राग द्वेष वाले हृदय में उगाईये न।
डूबता हुआ जो मिले दीन हीन कोई कभी
आगे बढ़कर उसका हाथ थाम लीजिये
कृपा सिंधु हैं आप, आप खेवनहार मेरे
यदि कोई कहे तो राम नाम लीजिये।
रथ चला वृंदावन पथ पर
कृष्ण दीवानी राधा आई,
प्रेम-सरोवर लहराया,
कुरुक्षेत्र की रज में फिर से,
रास अनुराग समाया।
वीणा की मधुरिमा गूंजे,
नभ में राग उठे प्यारे,
विरह-वेदना हर ली कान्हा,
मिलन भाव से न्यारे।
स्नेहिल नयन पुकार उठे,
वृंदावन को फिर आओ,
राधा बोली—"प्रियतम मोहन,
गोपियों संग मुस्काओ!"
श्याम ने मन में ठान लिया,
प्रेम-पंथ को अपनाया,
बलराम-सुभद्रा संग लेकर,
ब्रज धाम द्वार पहुँचाया।
उल्लास बसा गलियों में,
हर द्वारे मंगल छाया,
बिरहिन गोपियाँ गा उठीं,
राधा ने रास रचाया।
रथ सजा फूलों की महक से,
प्रेम-पंक्ति वह सजी,
वृंदावनवासियों ने खींचा,
अश्वों की कर छुट्टी।
जय-जयकारें गूंज उठीं,
"जय नाथ" हर मुख बोले,
हर दिशा में प्रेम बरसता,
जैसे साक्षात प्रभु डोले।
गूँजी ब्रज से पुरी तक फिर,
यह अनुपम रथ-यात्रा,
जय नाथ बने जगन्नाथ,
प्रेम बना सुख जात्रा।
आज भी जब है रथ निकलता,
भावों का सागर बहता,
भक्तों को वह दर्शन देते,
कृपा का दीपक चिर जलता।
राधा-कृष्ण की इस लीला को,
युग-युग नमन करें,
रथ चला वृंदावन पथ पर,
प्रभु चरणों में नयन धरें।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
ग़रीबों पे क्यों यूँ अड़ा है
मामला जब बड़ा है, तो तू क्यों खड़ा है?
हट भी जा, ग़रीबों पे क्यों यूँ अड़ा है?
तेरी आँखों में डर है कि कोई चेहरा पड़ा है?
जो हक़ की कहे बात, वो तेरे निशाने चढ़ा है।
हर गली, हर नुक्कड़ पे ये रिवाज चला है —
जो चुप है वो ज़िंदा है, जो बोला, मरा है।
आसमाँ पे जो बैठे, उन्हें क्या है ख़बर,
ज़मीं की हर छाया भी काँटों से भरा है।
इतिहास पूछे तुझसे ये बार-बार,
"क्यों तू सदा ताक़त के ही साथ खड़ा है?"
'विनीत' आज भी सच के तराज़ू में है,
तू सौ भी सही, पर वो अकेला खड़ा है।
सत्य का आलोक
आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...
-
कृष्ण दीवानी राधा आई, प्रेम-सरोवर लहराया, कुरुक्षेत्र की रज में फिर से, रास अनुराग समाया। वीणा की मधुरिमा गूंजे, नभ में राग उठे प्यारे, ...
-
आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...
-
जो राह दिखाने वाला है वह शिक्षक है तुम जानो तो , जो भाव जगाने वाला है वह शिक्षक है पहचानो तो। युगों - युगों टिक ...