इतना कठिन नही न ही है सरल बड़ा
सत्य न्याय धर्म के संग जीना मरना
हर रोज यद्ध जीतना पड़ेगा स्वयं से
नाश कर अहम का आगे होगा बढ़ना।
देह से नेह की प्रीति ठुकरानी होगी
आत्म की पुकार पर नए गीत लिखना
सुख दुःख में सदा एक से बने रहोगे
सत चित आनंद में डूबे हुए रहना।
हृदय में बसते हैं राम कृष्ण राधा रानी
भूल कर भी कभी आघात पहुंचाइये न
रहिए समीप सद्भावना सुमन लिए
शूल राग द्वेष वाले हृदय में उगाईये न।
डूबता हुआ जो मिले दीन हीन कोई कभी
आगे बढ़कर उसका हाथ थाम लीजिये
कृपा सिंधु हैं आप, आप खेवनहार मेरे
यदि कोई कहे तो राम नाम लीजिये।