एक कदम हमने इश्क़ की गलियों में क्या रखा
जमाने ने उसे आवारगी का नाम दे डाला
मुद्दतों के बाद एक खुशी जब पास आई तो
दामन ने उसे रुसवाई का पैगाम दे डाला।
जिन ख्वाबों को सीने में महफ़ूज़ रखा था,
वक़्त ने सबको तमाशा बना डाला।
जिन्हें पूजा था दिल से ख़ुदा की तरह,
उन्होंने हमें ही फ़साना बना डाला।
हम मुस्कुराते रहे उम्र भर सबके लिए,
और लोगों ने हमें पत्थर-सा बना डाला।
यूं ही मोहब्बत में जलते रहेंगे
तुम्हारे हैं तुम पर मरते रहेंगे
तुम साथ छोड़ो या साथ रह लो
हम संग तुम्हारे चलते रहेंगे।
नज़र से नज़र का इकरार था
तुम्हे प्यार है तुमको इज़हार था
राह-ए-वफ़ा में मगर साथ छूटा
इस सदमे को दिल न तैयार था।
भूलकर अब कभी याद करता नही
रंग उम्मीद के कोई भरता नही
ऐसे तन्हा उसे छोड़ सकते नही
कोई शिकवा शिकायत करता नही।
-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'
No comments:
Post a Comment