Sunday, February 18, 2024

जन्म दिन मुबारक तुम्हें

 जब तक रहे ये चमन ये फिज़ा

बनके गुलशन जहां मे महकते रहो

चाँद तारों से राहें हो रोशन सदा

ख़ुशबुओं के साये मे खिलते रहो।

 

हर रात चाँदनी हो

उमंगों भरा हर दिन

तुम्हारी तमन्नाओं की

हर आस हो मुमकिन

साज हो तुम जिंदगी के

सरगमों की मौज हो

है हमारी आरज़ू

तुमसा नही कोई और हो।

 

न तन्हाइयां हो

न रुसवाइयां हो

न ग़म हो

न ग़म की परछाइयाँ हो

जहां भी पड़े तुम्हारी नजर

वहाँ बस बहारों की अंगड़ाइयाँ हो।

 

कोई तूफान गर तुम्हें रोक ले

तुम जला दो उसे अपने आवेश से

कोई साथी अगर रूठ जाए कभी

तुम मना लो उसे प्रेम से प्रीत से

दुआओं का दामन मुबारक तुम्हें

जन्मदिन तुम्हारा मुबारक तुम्हें।


- देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...