Sunday, February 18, 2024

तन्हाइयाँ

 खुद के होने का एहसास दिलाती हैं तन्हाइयाँ ,

यूँ ही नही किसी को मिल जाती है तन्हाइयाँ।

 

अपनो से कहाँ दूर जाता है आदमी,

फ़कत अपनो की याद दिलाती है तन्हाइयाँ।

 

ये जिंदगी के रस्मों रिवाजों की सड़क है,

यहां बहुत दूर तक साथ निभाती है तन्हाइयाँ।

 

कभी तन्हाई में सुकून तो कभी सुकून में तन्हाई है

दोनों तरह के किरदार निभाती हैं तन्हाइयाँ।


-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...