Sunday, February 18, 2024

ये मगर कैसे कहूँ

 ये चाहते हैं सब कि उसको भूल जाऊँ मैं मगर

भूल कर उसको मैं खुद को याद भी कैसे रखूँ ।

 

उस हसरते गुलफाम की मंजिल नही मै,जानता हूँ

वो नही मेरी नजर में,ये मगर कैसे कहूँ।

 

मुश्किलें ही बख़्शी हैं इस जहाँ की रहमतों ने

छोड़ कर तन्हा उसे किसी राह पर कैसे चलूँ।


-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...