Sunday, February 18, 2024

तेरा प्यार ही मेरी जिंदगी

 मै भुलाऊँ कैसे बता तुझे

तेरा प्यार ही मेरी जिंदगी।

जो मिला न मुझको कभी यहाँ

है उसी खुदा की बंदगी ।

बरसाते मोहब्बत भी

मुझको न छू सकी

जो दिया है तेरी वफा ने

वो है उम्र भर की तिस्नगी।

अब तो हँसता है मेरा शहर भी

मेरे इस मुकाम पर

तुझे जानकार ऐ जानशीं

मै बना रहा क्यों अजनबी। 


-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...