Sunday, February 18, 2024

कभी हमको अपना साथी बनाते

 कभी हमको अपना साथी बनाते

मेरी हसरतों को दिल से लगाते,

तुम्हें सौंप देते हम मुस्कान अपनी

एहसास-ए ग़म जो हमे तुम दिलाते।

 

कब तक ग़म को छुपाते रहोगे

खामोश दिल को जलाते रहोगे,

अगर मान लेते हमारा भी कहना

तो फिर तुम न यूँ ऐसे आँसू बहाते।

 

साथ निभाने के वादे किए तुमने

जब वक़्त आया तो हाल न पूछा,

 

जो तन्हाइयों मे मेरे साथ होते

तो खुद को जमाने मे तन्हा न पाते। 

 

हमे बेवफा कह के दिल से निकाला

खुद भी वफा से किनारे रहे तुम,

अगर याद होती जफ़ायें भी तुमको

तो एक पल मे कैसे हमे भूल जाते। 

 

जमाने ने तुमको ठुकरा दिया तो

नजर मे हमारी उतरने को आए,

तुम इस कदर यूँ न बर्बाद होते

क्या है मोहब्बत अगर जान जाते।

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...