Wednesday, May 21, 2025

तस्वीर

चांद तारों की तरह 
फिर कोई तस्वीर हो जाये
तेरी तकदीर से रोशन 
मेरी तकदीर हो जाये
मैं तेरे वास्ते जिऊँ 
तू मेरे वास्ते जिये 
जिंदगी प्यार की लिखी हुई 
तहरीर हो जाए।

जिनकी शाखों पे न हो 
पंछियों के प्यार के नग़मे
ऐसे दरख्तों की बुलंदी की
पूजा नही करते
जिन्हें आदत है  
ग़म की छांव में
मुस्कुराने की
उनसे बात बात पर 
रूठ नही करते।

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...