Sunday, February 18, 2024

हार जाएगा

देखते ही देखते गुजर गई जिंदगानी

अब अधूरी ख्वाहिशों से कैसे पार पायेगा।

 

अपने ह्रदय में ही जगह नही मिली तुझे

अब किस घर का द्वार खटखटाएगा।

 

जो था जरुरी तू उसे ही टालता रहा

बाकी सब किया धरा बेकार जायेगा।

 

सबके के सम्मुख रहा खुद से विमुख रहा

जीत कर भी आखिर में सब हार जायेगा।


-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...