Sunday, February 18, 2024

किस्मत

 उम्र भर अपनों के आँसू पोंछते रह गए हम,

खुद आँसू बहाने का वक़्त भी नसीब हुआ नही।

 

औरों को रोता देखकर रोने की कोशिश बहुत की,

फिर उनको हंसाने का ख़याल मन मे आ गया।

 

अपने काफिले मे इतने कांटे सजा लिए मैंने,

कोई अब साथ चलने को तैयार नहीं होता।

 

दिल के हाथों मजबूर हूँ,किस्मत नही बदल सकता,

चाहे कितने ही सितारे मेरी मुट्ठी मे आ जाए। 

 

सबक सीखा है तूफानों के रुख बदलने का,

पर खुद को बिखरने से बचा नहीं पाता हूँ मै।

 

मौत से सामना तो हर रोज होता है मेरा,

मगर जिंदगी से नजरें चुरा नही पाता हूँ मैं।


-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...