Sunday, February 18, 2024

दीवाना हो चला है

 तेरी आरज़ू मे पागल वो दीवाना हो चला है

शमा की चाह मे घायल परवाना हो चला है

अपनी खबर नहीं न जमाने का पता है उसे

नजरों से छलक जाने को पैमाना हो चला है ।

 

मंजिल कहाँ है कुछ जानता नही

मुश्किलें कितनी है मानता नहीं

इश्क़ का असर है सब कुछ भुला दिया

सिवा तेरे कुछ और ये पहचानता नहीं

प्यासा आज खुद मयखाना हो चला है

तूफान से मिलने को आशियाना हो चला है ।

 

ख्वाबों मे तेरी परछाई को तरसे

महफिल मे हर पल तनहाई को तरसे

है गुमसुम मगर धड़कने कह रही

अरमानो मे बजती शहनाई को तरसे

पुरवाइयों का बादल आवारा हो चला है

कारवां-ए-मोहब्बत मे बंजारा हो चला है।


-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...