Sunday, February 18, 2024

कभी फुरसत मिले अगर तो

 फुरसत मिले अगर तो मुझे याद कर लेना

दो पल सही मेरे ग़म मे पलकें भिगो लेना

हालात की साजिश थी हम न मिल सके

मेरी तस्वीर ही सही दिल से लगा लेना ।

 

टूटे हुए सपने हैं बिखरे हुए अरमान है

तन्हाइयों के शोर का उठता तूफान है

शीशे की है चाहत पत्थर पे ऐतबार है

फूलों मे है रंगत भौरों से उन्हे प्यार है

विश्वास की बात है एहसास कर लेना

बेचैन हो के दो पल मुझे याद कर लेना ।

 

खुशनसीब हो प्यार की दौलत पा गए

ज़ुदा होकर भी दिलदार की शोहबत पा गए

अकेले चलते रहेंगे हम तो उम्र भर यूँ ही

ग़म जिंदगी का साथ निभाने को आ गए

साहिल पे नही मझधार मे तो साथ कर लेना

ग़म की बारात आए तो मुझे याद कर लेना ।


-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...