Sunday, February 18, 2024

छोटा आदमी

 बहुत हँसता है

बहुत रोता है

छोटा आदमी

छोटा होता है

छोटा सा मुन्ना है

छोटी सी मुनिया है

छोटे आदमी की

छोटी सी दुनिया है।

छोटी सी दुनिया के

छोटे से किस्से हैं

छोटे आदमी के

न जाने कितने हिस्से हैं

हर हिस्से में अधूरा होता है

पर सबके लिए पूरा होता है।


-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...