Sunday, February 18, 2024

इश्क़

 

लोग कहते जिसे मेरी दीवानगी

वो तेरे इश्क़ की इंतहा है सनम।

तुम भी गर इसे आवारगी का नाम दे दोगे

रहनुमा कोई इश्क़ का मेरे बाद न होगा।

 

मेरे आँसुओं से पूछो क्या खूब जिंदगी है

तेरी आरजू की लौ में जलती हर एक खुशी है।

साथी हजार होंगे चाहत के कारवां में

कोई हमसफर न हो तो बेआस जिंदगी है।

 

तूफान के सहारे साहिल पे आ गए हैं

पतवार से तो बेहतर तूफ़ां की बंदगी है।

शहर की गलियों में कितने आईने टूटे पड़े हैं

फिर भी लोग कर रहे पत्थरों से दिल्लगी है।


-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...