Sunday, February 18, 2024

अल्फ़ाज़

बेशक मुझे दो अपने इश्क़ का नज़राना

मगर चाहिए उसमे इश्क़ नजर आना।

जिस कृत्य पर ज़मीर नही हो रहा सहमत

प्रतिकार कर उस जुर्म का अब और सह मत।

भरी महफ़िल में कैसे ना कर देते

अमानत तुम्हारी खुद आकर देते।

 सच है वो जो तेरे नसीबों मे है

न रुखसार मे है न शीबों मे है।

जा लौट जा,और देर यहाँ रह मत

नही इस दर पर ख़ुदा की रहमत।


-देवेंद्र प्रताप वर्मा 'विनीत'

No comments:

Post a Comment

सत्य का आलोक

आदि से सत रहा है, रहेगा सदा, ये असत का अंधेरा बस अज्ञान है। बोध से यदि प्रकाशित हो अंतरनयन, तभी अज्ञानता का अवसान है। हिंदुस्थान की धन्य, पा...